

वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: तल्लीताल में विधायक और अधिकारियों ने बांधा रक्षा सूत्र
नैनीताल। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर तल्लीताल स्थित कैंट सभागार में देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सरिता आर्या ने वीर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


कार्यक्रम में सीओ कैंट तनु जाट भी मौजूद रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सैनिकों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता साह, वरिष्ठ कार्यकर्ता जीवंती भट्ट, जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला, महामंत्री हेमलता पाण्डे, नामित सभासद मीनू बुधलाकोटी और जिला कार्यकारिणी सदस्य तारा राणा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा नगर मंडल की ओर से मंडल महामंत्री आशीष बजाज, उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, IT संयोजक कमल जोशी, शैलेन्द्र बर्गली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, उपाध्यक्ष कमल जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा से संतोष कुमार और करन साह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महिला कार्यकर्ताओं ने सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुरक्षित और सुखद जीवन की कामना की। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि सीमाओं पर तैनात जवान देश का गौरव हैं और उनके साथ त्योहार मनाना सम्मान की बात है।




