बीडी पांडे अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मरीजों को बांटे गए फल

मल्लीताल बीडी पांडे अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मरीजों को बांटे गए फल
​नैनीताल:
​आधुनिक भारत के शिल्पकार और सूचना क्रांति के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक परोपकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल, सचिन नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडे चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।
​इस सेवा कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडे (जीनू), नगर कांग्रेस महामंत्री संजय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ टंडन, नगर कांग्रेस सचिव सुमित शाह, वरिष्ठ कांग्रेसी पी. के. शर्मा और महिला कांग्रेस की भावना भट्ट मुख्य रूप से मौजूद रहे।
​इसके अलावा कार्यक्रम में मनोज भट्ट, भोलू दा, मनोज ममघाई, रविंद्र राठौर, अमित पांडे, भुवन बिष्ट, मोहित बिष्ट, महिला कांग्रेस नैनीताल की मीडिया प्रभारी लता तरुण, महिला सचिव गीता मंडल, महिला सचिव देवकी, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी नरेश दुर्गापाल, नमन, चीमा, अमन, विशाल, इमरान तथा पम्मा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *