शेर नाले पर 9.93 करोड़ के नए डबल लेन पुल का लोकार्पण: मानसून में थमने वाली रफ्तार को मिली राहत

शेर नाले पर 9.93 करोड़ के नए डबल लेन पुल का लोकार्पण: मानसून में थमने वाली रफ्तार को मिली राहत
​हल्द्वानी (चोरगलिया)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जनपद के चोरगलिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में जनसमस्याएं सुनने के साथ ही हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाले में बने 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया। 993 लाख रुपये (9.93 करोड़ रुपये) की लागत से तैयार इस पुल के बनने से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।


​वर्षों पुरानी समस्या का समाधान: मानसून के दौरान शेर नाला उफान पर आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता था और लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। नया पुल बनने से अब सालभर सुगम आवागमन बना रहेगा।
​अधिकारियों को सख्त निर्देश: कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


​प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति: कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *