
नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस की धूम: प्रभारी मंत्री खजान दास करेंगे ध्वजारोहण, माल रोड पर निकलेगी तिरंगा रैली

नैनीताल मुख्यालय नैनीताल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में जनपद के प्रभारी मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि कलक्ट्रेट नैनीताल में प्रातः 09:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद तल्लीताल डाठ से माल रोड तक भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी और ठंडी सड़क पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रशासन ने कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए एडीएम प्रशासन विवेक राय और सीडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

