​श्री नंदा देवी राजजात 2027 की तैयारियों को लेकर सरोवर नगरी में मंथन, महामंत्री भुवन नौटियाल का हुआ भव्य स्वागत


​नैनीताल:
हिमालयी सचल महाकुंभ की सर्वोच्च केंद्रीय आयोजन समिति ‘श्री नंदा देवी राजजात समिति’ के महामंत्री भुवन नौटियाल ने अपने दो दिवसीय नैनीताल प्रवास के दौरान प्रमुख धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, महिला दलों और जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी ‘श्री नंदा देवी राजजात 2027’ की स्थानीय तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
​नैनीताल आगमन पर श्री राम सेवक सभा (मल्लीताल), मां नैना देवी मंदिर समिति, विधायक सरिता आर्या एवं राज्य मंत्री भावना मेहरा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। दो दिनों तक चली बैठकों में विश्व की इस सबसे लंबी और दुर्गम 280 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
​यात्रा का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व:
​पौराणिक परंपरा: महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि 8वीं सदी से गढ़वाल के राजाओं द्वारा नौटी से प्रत्येक 12 वर्ष में इस यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसका संचालन आज भी कांसुवा गांव के राजकुमार श्रद्धापूर्वक करते हैं।
​सांस्कृतिक संगम: यात्रा में कुमाऊं और गढ़वाल से 500 से अधिक देव डोलियां, छतोलियां, ध्वज और निशान शामिल होते हैं।
​नैनीताल की परंपरा: नैनीताल से मां नैना देवी का ध्वज अल्मोड़ा होते हुए यात्रा में शामिल होने की गौरवशाली परंपरा रही है।
​विधायक और राज्य मंत्री ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन:
नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार के अधिकारियों को इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वह स्वयं आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल से ढांचागत सुविधाओं को लेकर वार्ता करेंगी।
​प्रमुख बैठकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का विवरण:
​श्री राम सेवक सभा बैठक: अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी के साथ आयोजित बैठक में पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रबंधक विमल चौधरी, डॉ. मोहित सनवाल, गोधन सिंह, मोहित साह और आनंद बिष्ट उपस्थित रहे।
​प्रशासनिक व संगठन बैठक (नैनीताल क्लब): विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री भावना मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, केपी सती, नितिन कार्की, मयंक पंत, अरविंद पड़ियार और कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।
​मातृशक्ति एवं महिला संगठन: बैठक में अमिता साह, जीवंती भट्ट, मंजू रौतेला, दया बिष्ट, तारा राणा, मीनू बुधलाकोटी, कविता गंगोला, हेमलता पांडे व मीरा बिष्ट ज्योति ढौंडियाल रश्मि ने सहभागिता की।
​कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता हरीश सिंह राणा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि भगवती नंदा देवभूमि की कुलदेवी हैं और संपूर्ण देश-विदेश से श्रद्धालु इस यात्रा का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *