डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में ‘मिशन ग्रीन’ के तहत पौधरोपण; देवदार, बांज और बुरांस के रोपे गए पौधे


​नैनीताल:
डी.एस.बी. परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में ‘मिशन ग्रीन’ के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान धार्मिक व पारिस्थितिकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण देवदार (वुड ऑफ गॉड), पदम, उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांस तथा पर्यावरण अनुकूल बांज (ओक) के पौधों का रोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंतनगर विश्वविद्यालय की पूर्व डीन प्रो. उमा मल्कानिया, गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान (श्रीनगर गढ़वाल) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर, अल्मोड़ा वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. धनी आर्य, काशीपुर महाविद्यालय की डॉ. स्नेह लता तथा प्राचार्य रीता सचान ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया।
​विशेषज्ञों के विचार:
​वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर: “प्रकृति हम सब की माँ है और जीवनदायिनी है। इसका संरक्षण करना हम सभी का परम दायित्व है।”
​विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी: “जीवन का सबसे सकारात्मक कार्य पौधे लगाना है, क्योंकि पौधे ही जीवन के सच्चे परिचायक हैं।”
​डॉ. धनी आर्य: “पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी निष्ठा को दर्शाता है।”
​इस अवसर पर प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू, डॉ. नवीन पांडे, हरीश राणा, दीप्ति डे, वसुंधरा, लता, शीतल, मधुसूदन, मोहित खाती तथा लीला सहित कई गणमान्य लोग एवं शोधार्थी उपस्थित रहे और सभी ने पौधे लगाकर पर्यावरण संवर्धन में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *