
आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की खबर के बाद नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मल्लीताल स्थित पंत पार्क पर हर्षोल्लास के साथ मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, महिला नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, नगर पालिका सभासद जितेन्द्र पांडे, नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, वरिष्ठ नेता मनोज मंगाई, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार, रवींद्र राठौर, अर्जुन रौतेला, नीरज कुमार, मोहित बिष्ट, सचिन कुमार, प्रशांत जोशी, हर्षवर्धन नोलिया, जीयू पांडे, अंकित चन्द्र, राहुल देव, प्रिंस सैनी, कैलाश, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, भोलू कुमार एवं सुनीता सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
