प्राधिकरण का कार्य विकास को गति देना, जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए: राज्यमंत्री भावना मेहरा

​धामी सरकार 24×7 जनसेवा और समयबद्ध विकास को समर्पित नक्शा पास कराने में अनावश्यक देरी पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए एकमुश्त निस्तारण के निर्देश
​नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने नैनीताल क्लब सभागार में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत और पर्यटन विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को राहत देना ही प्राधिकरण और सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
​राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 24×7 जनसेवा, पारदर्शिता और त्वरित विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
​समीक्षा बैठक की प्रमुख बातें:
​जनसमस्याओं का त्वरित समाधान: भवन मानचित्रों (नक्शों) की स्वीकृति में बेवजह आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर राज्यमंत्री ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को सभी पात्र मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और एकमुश्त निस्तारण करने का आदेश दिया।
​विकास कार्यों में गुणवत्ता और मॉनिटरिंग: भीमताल, सातताल और भवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य और समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
​आवास योजना की प्रगति: प्रदेश में आवास एवं शहरी विकास के तहत 18,000 से अधिक आवासों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि रुद्रपुर में 1,872 फ्लैट्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
​”विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनहित के कार्यों में हीलाहवाली करने वालों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।”
— भावना मेहरा, उपाध्यक्ष (आवास सलाहकार परिषद)
​बैठक में यह प्रतिनिधि रहे मौजूद
​समीक्षा बैठक में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, हरीश राणा, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला पंचायत अधिकारी अनिल जोशी, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अभियंता शिवम धीमान सहित रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी नगर पालिकाओं के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *