
उत्तराखंड: नैनीताल नगर पालिका परिषद में 6 मनोनीत सदस्यों के नामों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

देहरादून:
उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-3 द्वारा नैनीताल नगर पालिका परिषद के लिए मनोनीत सदस्यों (Nominated Members) की घोषणा कर दी गई है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल द्वारा 13 जुलाई 2026 को इसकी आधिकारिक अधिसूचना (संख्या: 1783/IV(3)/2026-01(40)/2012) जारी की गई।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा 9 की उपधारा 1 के खण्ड ‘घ’ के तहत राज्यपाल द्वारा नैनीताल नगर पालिका परिषद में निम्नलिखित 6 सदस्यों को नामित किया गया है:


मनोनीत सदस्यों की सूची:
विमल बिष्ट (पुत्र बच्ची सिंह बिष्ट)
मनोज पवार (पुत्र स्व० शिव चरण)
दीपिका बिनवाल (पत्नी रमेश चन्द्र बिनवाल)
मीनू बुढलाकोटी (पत्नी बी०सी० बुढलाकोटी)
विवेक वर्मा (पुत्र स्व० मदन मोहन लाल वर्मा)
आनन्द बिष्ट (पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट)
इस अधिसूचना की प्रतिलिपि राजकीय मुद्रणालय रुड़की को आगामी असाधारण गजट में प्रकाशित करने के निर्देश के साथ भेज दी गई है।
