डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की बड़ी तैयारी: नैनीताल में मंडल सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा

​अजय भट्ट और सरिता आर्या ने दी बधाई; बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने का लक्ष्य।
​नैनीताल।
भाजपा ने संगठन की डिजिटल शक्ति को सशक्त बनाने के लिए नैनीताल जिले के विभिन्न मंडलों में सोशल मीडिया संयोजकों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां जिला सोशल मीडिया संयोजक रत्नेश साह द्वारा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति, जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी और सह-प्रभारी पाल राणा की संस्तुति पर की गई हैं।


जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया और नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी।
​किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी:


​नैनीताल विधानसभा (58):
​नैनीताल नगर प्रियंशु कुमार,​नैनीताल ग्रामीण हितेश सिंह बिष्ट,​भवाली नीतीश शर्मा,​गरमपानी राहुल तिवारी,​बेतालघाट दीपक रिखाड़ी

​अन्य मंडल
​कोटाबाग महेन्द्र रस्तोगी,​लामाचौड़ भगवान चौहान,​मालधनचौड़ अमित कुमार
​बिठौरिया नरेन्द्र बहुगुणा

सरकार की उपलब्धियां और जनसमस्याएं होंगी डिजिटल कनेक्ट’

​विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा ने कहा कि सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच सबसे प्रभावी पुल है। इस नेटवर्क के जरिए मोदी और धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाया जाएगा, साथ ही स्थानीय समस्याओं को भी विभागों और जनप्रतिनिधियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाकर हल कराया जाएगा।
​विधानसभा सोशल मीडिया सह-संयोजक नीरज रावत ने भरोसा दिलाया कि पूरी टीम आपसी समन्वय से काम करते हुए आगामी चुनावों में भाजपा को पुनः प्रचंड विजय दिलाने के संकल्प के साथ काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *