ऑपरेशन प्रहार: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.34 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
​हिल टाउन होटल के पास घेराबंदी, बाइक के वाइजर से मिली स्मैक
​पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 12 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।
​काशीपुर-रामनगर रोड पर शिवलालपुर तिराहे के आगे हिल टाउन होटल के पास सघन चेकिंग चलाई जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (संख्या: UK06V-2398) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो बाइक के वाइजर के अंदर काले रंग की पन्नी में छुपाकर रखी गई 7.34 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
​पूछताछ में खुलासा: पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि वे यह स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाते थे। इसका कुछ हिस्सा वे खुद नशामे के रूप में इस्तेमाल करते थे और बाकी बचे हिस्से को ऊंचे दामों पर रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में बेच देते थे।


​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
​पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रामनगर में मु0अ0सं0 213/2026, धारा 8/21/27/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम निम्नलिखित हैं:
​विजय नेगी (उम्र 22 वर्ष), पुत्र कमल सिंह – निवासी: धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर।


​मो. आलम (उम्र 25 वर्ष), पुत्र इश्क अहमद – निवासी: कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर।


​बरामदगी
​अवैध स्मैक: 7.34 ग्राम वाहन: मोटरसाइकिल (UK06V-2398)
​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
​इस कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
​प्रभारी निरीक्षक: सुशील कुमार उपनिरीक्षक: ललित पांडे​हेड कांस्टेबल: गगन भंडारी​कांस्टेबल: अमित कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *