
नैनीताल:
‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर बुधवार को नैनीताल के राजकीय बीडी पांडे अस्पताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की, जबकि 35 लोगों ने रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्लब की वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता साह द्वारा किया गया।
रक्तदान महादान है, इससे बचाई जा सकती है जान: चिकित्सा अधीक्षक
इस अवसर पर अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (CMS) द्रौपदी गर्बियाल ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने क्लब की सराहना करते हुए कहा, “जब भी मैं सामाजिक कार्यों में किसी संस्था को सबसे आगे और बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते देखती हूँ, तो वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब ही है।” उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि रक्तदान एक महादान है और हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।
इन रक्तदाताओं ने किया महादान
शिविर में रक्तदान में वीरेंद्र बिष्ट, समतुल्ला, प्रियांशु, रमेश बिष्ट, विनोद कुमार, नंद राज साह, टुसी, प्रदीप आर्या, राजू बिष्ट, सोमनाथ डे, नदीम, अतुल भगत, डॉ. सिद्धार्थ भट्ट, अमित, नितिन, डॉ. पल्लवी और सुखदीप सिंह आनंद
मौके पर मुख्य रूप से क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी, सचिव डॉ. प्रगति जैन, और कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह उपस्थित रहीं।
इनके अलावा आभा साह, विनीता पांडे, रमा भट्ट, टुसी अनीत साह, रानी साह, तनु सिंह, ज्योति ढौंडियाल, रमा लोहनी, गीता साह, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, जिवंती भट्ट और जया वर्मा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
