
नैनीताल, में आज: जनसमस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए विधायक सरिता आर्या ने बुधवार को भारी बारिश के बीच लोअर मॉल रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना और तकनीकी अधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत कुल 51 माइक्रो पाइल्स का निर्माण होना है, जिनमें से 19 पाइल्स का काम पूरा हो चुका है और शेष 32 पर काम तेजी से जारी है। विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और स्थानीय नागरिकों व पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए इसे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
आधारित एक विशेष इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट है:
माइक्रो पाइलिंग: सड़क के नीचे गहराई तक मजबूत पिलर डाले जा रहे हैं जो कमजोर मिट्टी को पार कर ठोस धरातल तक पहुंचेंगे।सभी पिलरों को ऊपर से लोहे और कंक्रीट (RCC) से आपस में जोड़ा जाएगा।RCC डेक स्लैब इसके ऊपर एक मजबूत स्लैब (लैंटर की तरह) तैयार होगी, जिस पर मुख्य सड़क बनेगी।लोड ट्रांसफर सिस्टम इससे सड़क का पूरा भार झील किनारे की कमजोर मिट्टी पर न पड़कर सीधे गहराई में मौजूद मजबूत चट्टानों पर जाएगा।
