
नैनीताल। नैनीताल क्लब में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन जिला प्रभारी करन माहरा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी संगठन की मजबूती और जन-सरोकारों के मुद्दों पर व्यापक रणनीति तैयार की गई।

सम्मेलन में मुख्य रूप से सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल और वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी व सतीश नैनवाल उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल ,नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक , सूरज पांडे, शुभम बिष्ट, अंकित चंद्रा, अमन महेंद्र, संजय कुमार, अवतार सिंह रावत, दीपक कुमार ‘भूलू’, खसटी बिष्ट, सावित्री सनवाल, मनोज ममगाई, पंकज बिष्ट, अमित पांडे, अर्जुन रौतेला, त्रिभुवन फ़र्तयाल, रवीन्द्र राठौर और सिद्धार्थ टंडन शामिल आदि।
