​सरोवर नगरी में सनसनी: नैनी झील में मिला एक और अज्ञात शव, हफ्तेभर में तीसरी घटना से लोग हैरान



सरोवर नगरी की विश्व प्रसिद्ध नैनी झील से शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को झील में एक और अज्ञात शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पिछले लगभग एक सप्ताह के भीतर नैनी झील से शव मिलने का यह तीसरा मामला है, जिसने स्थानीय निवासियों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
​ठंडी सड़क के पास तैरता मिला शव
​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर के पास राहगीरों ने झील के पानी में एक शव को उतराते हुए देखा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस की ‘चीता मोबाइल’ टीम को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया और पंचनामा भरकर बीडी पांडे जिला चिकित्सालय भेजा गया।
​शव पुराना, शिनाख्त की कोशिशें जारी
उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मल्लीताल कोतवाली में हाल ही में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उस रिकॉर्ड से इस शव का मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान स्थापित की जा सके।”
​शहर में तरह-तरह की चर्चाएं
​फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है। हालांकि, मात्र एक हफ्ते के भीतर नैनी झील से तीन शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अंदेशे शुरू हो गए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *