शिक्षित बेटी, विकसित भारत’ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं आशा शर्मा

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘शिक्षित बेटी, विकसित भारत’ अभियान के तहत राजधानी दिल्ली के सीआईईटी एनसीईआरटी परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘आशा फाउंडेशन’ की ओर से महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों को सराहते हुए समाज सेविका आशा शर्मा को प्रतिष्ठित ‘शिक्षित बेटी, विकसित भारत एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
​दिग्गज नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
‘बेटी फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार की सांसद बांसुरी स्वराज और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी उपस्थित रहे। उनके साथ आर.के. पुरम के विधायक अनिल शर्मा, बेटी फाउंडेशन के चेयरमैन सतीश लोहिया और संस्थापक अनुज भाटी भी मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आशा शर्मा को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
​कैंसर जागरूकता और सशक्तिकरण पर विशेष ज़ोर
समारोह के दौरान वक्ताओं ने आशा फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फाउंडेशन विशेष रूप से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक कर रहा है, ताकि समय रहते इस बीमारी से बचाव और सही उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
​सम्मान पिता को किया समर्पित अवार्ड मिलने के बाद भावुक होते हुए आशा शर्मा ने इस बड़े सम्मान का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने कहा, “मैं यह पुरस्कार अपने पूज्य पिता जी को समर्पित करती हूँ। उन्होंने ही उस दौर में मुझे बेटों के बराबर शिक्षा दी और विपरीत परिस्थितियों में अंदरूनी मजबूती के साथ खड़े होना सिखाया। आज उन्हीं के दिए संस्कारों की बदौलत मैं समाज की अन्य बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास कर पा रही हूँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *