
नैनीताल,
विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली के पावन धाम ‘कैंची धाम’ मेले के अवसर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (DM) ललित मोहन रयाल ने 15 जून 2026 (सोमवार) को जनपद के दो विकासखंडों—भीमताल और बेतालघाट में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।


