​कैंची धाम मेला सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए खुद मैदान में उतरे IG और SSP, व्यवस्थाओं का लिया जायजा​

​कैंची धाम मेला सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए खुद मैदान में उतरे IG और SSP, व्यवस्थाओं का लिया जायजा




​विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के पावन धाम, कैंची धाम मेले को लेकर नैनीताल पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए खुद पुलिस के आला अधिकारी मैदान में उतर आए हैं। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक IG निवेदिता कुकरेती और नैनीताल के पुलिस अधीक्षक SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी लगातार मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं।



​कैंची धाम मेला 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ढील बरतने के मूड में नहीं है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती और एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संयुक्त रूप से कैंची धाम क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने मेले के प्रवेश द्वारों, विभिन्न बैरियरों, पार्किंग स्थलों और श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही शटल सेवा का बारीक निरीक्षण किया।


​इस दौरान अधिकारियों ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए ऑन-स्पॉट दिशा-निर्देश जारी किए। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, मेला क्षेत्र की हर गतिविधि की पल-पल मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *