नैनीताल: ओखलकांडा PHC को मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण; आर्ट ऑफ लिविंग और जयंती केयर्स की बड़ी पहल‎



‎​75 गांवों के 48,000 ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर इलाज; श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस पर विशेष सौगात
‎​
‎​आज स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिखा गया। ‘जयंती केयर्स’ और ‘हिमालय उन्नति मिशन – आर्ट ऑफ लिविंग’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय समुदायों तक सुलभ और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
‎​[विजुअल: उपकरण वितरण और गणमान्य अतिथियों की फुटेज]
‎इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट एपेक्स मेंबर  रेशमा टंडन और पूर्व संयोजक  जितेन्द्र साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमालय उन्नति मिशन के प्रोग्राम डायरेक्टर अमित मेहता ने बताया कि यह पहल “मॉडल लैंडस्केप डेवलपमेंट प्रोग्राम” के अंतर्गत की गई है।
‎​
‎इस सहयोग से ओखलकांडा क्षेत्र के लगभग 75 गांवों, 8000 से अधिक परिवारों और कुल 48,000 की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अमित मेहता ने जोर देकर कहा कि हिमालयी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
‎: चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि]
‎PHC ओखलकांडा की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंजलि ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये नए उपकरण अस्पताल की मौजूदा अधोसंरचना को मजबूती देंगे और मरीजों के इलाज में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *