आज नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने हुंकार भरी। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग (प्रदेश कांग्रेस) कर्नल राम रतन सिंह नेगी और नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया और योजना को वापस लेने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
प्रमुख मांगें और बयान
प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘अग्निवीर योजना’ देश की गौरवशाली सैन्य परंपरा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि:
अग्निपथ योजना को तत्काल समाप्त किया जाए।
पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया को पुनः बहाल किया जाए ताकि युवाओं का भविष्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रदर्शन में शामिल मुख्य व्यक्तित्व
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल राहुल छिमवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पप्पू कर्नाटक, मनोज ममघाई, संजय कुमार, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, रविंद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, शेलू, प्रमोद कुमार, अमित पांडे, सिद्धार्थ टंडन, यश, राहुल कुमार, सतनाम, जुनेद, राहुल कुमार, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नफीस, राहुल देव, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
