अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री आदरणीय राम सिंह केड़ा से उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी और मंडल कानूनी सलाहकार राहुल पुजारी के नेतृत्व में आयोजित इस मुलाकात के दौरान संघ ने मंत्री महोदय को पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने की हार्दिक बधाई दी।
प्रमुख मांगों पर चर्चा
बधाई कार्यक्रम के साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पर्यावरण मित्रों की ज्वलंत समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विभाग के ढांचे में संशोधन कर नए पदों का सृजन करना।अस्थायी कर्मचारियों को ₹805 की प्रतिदिन की दर से वेतन का भुगतान सुनिश्चित करना।
पर्यावरण मित्रों के आवासों से संबंधित मालिकाना हक की मांग।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए माननीय मंत्री राम सिंह केड़ा ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की सभी जायज समस्याओं का शासन स्तर पर प्राथमिकता के साथ समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण मित्रों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।इसी कार्यक्रम के दौरान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त सदस्य नितिन चरण जी से भी संघ के साथियों ने भेंट की। संगठन के पदाधिकारियों ने नितिन चरण जी को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान संगठन के कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष सुनिल चौधरी,कुमाऊँ मण्डल कानून सलाहकार राहुल पुजारी , नगर संरक्षक अतुल,नगर अध्यक्ष निहाल,कार्यकारी अध्यक्ष दिपक कुमार,वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कुमार,मिडिया प्रभारी निरज नैथानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु,महामंत्री ज्योति,वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष रेखा राज,कार्यकारी महिला अध्यक्ष गीता मोर्या, शाखा कोषाध्यक्ष ममता देवी,शाखा उपाध्यक्ष अनिता नूरी एव अन्य कर्मचारी साथी भी उपस्थित रहे।
