नैनीताल। चंपावत जिले में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में आज नैनीताल के मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।
सरकार की विफलता पर उठाए सवाल
नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि देवभूमि में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं और सरकार दोषियों को कड़ा दंड दिलाने में विफल साबित हो रही है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल
सभासद जीनू पांडे, सभासद अंकित चंद्र विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, वरिष्ठ महिला कांग्रेसी मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा, मनोज ममघाई, संजय कुमार, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, त्रिभुवन फर्तियाल
महिला शक्ति: लता तरुण, गीता मंडल, देवकी
रविंद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, राहुल कुमार, सिद्धार्थ टंडन, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नितिन जाटव, इमरान, सक्षम, कुणाल, कैलाश, नफीस, राहुल देव आदि।
