

नैनीताल के पाइन्स क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक थार जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुँचीं। डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष तल्लीताल और क्षेत्राधिकारी नैनीताल ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। दुर्गम खाई होने के बावजूद टीम ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला।
वाहन संख्या: RJ 60CG-4574 (थार)
घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक राहुल कुमार (21 वर्ष) पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी- हल्द्वानी, नैनीताल
घायल अरविन्द सिंह (24 वर्ष) निवासी- जोधपुर, राजस्थान
घायल युवराज सिंह (20 वर्ष) निवासी- जोधपुर, राजस्थान पुलिस की कार्रवाई: मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की अग्रिम जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे अधिकारी/कर्मचारी इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में निम्नलिखित टीम का विशेष योगदान रहा:
मनोज नयाल थानाध्यक्ष, तल्लीताल
सतीश उपाध्याय उप-निरीक्षक
सुनील कुमार अतिरिक्त उप-निरीक्षक
अनूप सिंह (कांस्टेबल)
SDRF एवं फायर सर्विस
