
DSB परिसर ने जीता सद्भावना क्रिकेट मुकाबला, कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन को 7 रनों से हराया
नैनीताल डी.एस.बी. परिसर और कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन के बीच आज एक रोमांचक टी-20 सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें डी.एस.बी. परिसर ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 रनों से जीत दर्ज की।
डी.एस.बी. के कप्तान डॉ. अमित जोशी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 123 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
डॉ. अमित जोशी: 40 रन (सर्वाधिक)
डॉ. अलंकार 23 रन जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम 19वें ओवर में 116 रनों पर सिमट गई।
अनिल देव 31 रन
डॉ. अशोक (टूरिज्म) 17 रन अनिल 16 रन
डी.एस.ए. के महासचिव मनोज जोशी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
मैच का आंखों देखा हाल (कमेंट्री) प्रबंधक प्रो. ललित तिवारी ने सुनाया। गेंदबाजी में पुष्कर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। मैच के दौरान अंपायरिंग की जिम्मेदारी आयुष रावत और राज मिश्रा ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में सूरज और वरुण मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. हृदेश कुमार, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. संजय घिल्डियाल, डॉ. रितेश साह, डॉ. पी.एस. अधिकारी, डॉ. विजय कुमार, और डॉ. दीपक मेलकानी सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
