भवाली-भीमताल मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, पर्यटकों के लिए शटल सेवा अनिवार्य बाबा नीम करोली के दर्शन को उमड़ेगी भीड़, जाम से बचने के लिए भीमताल और भवाली में बदल गई ट्रैफिक व्यवस्था।
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम (बाबा नीम करोली आश्रम) और आसपास के पर्यटन स्थलों पर वीकेंड के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने नया ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने
भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तन (Diversion)
अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहन अब खैरना/क्वारब से डायवर्ट होकर रामगढ़ और मुक्तेश्वर के रास्ते जाएंगे।
हल्द्वानी से आने वाले आवश्यक सेवा के वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को यातायात के दबाव के अनुसार भवाली से रोका जाएगा।
प्राइवेट वाहनों के लिए पार्किंग और शटल अनिवार्य
भीमताल रूट: बाहरी राज्यों से आने वाले निजी वाहन विकास भवन पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। यहाँ से पर्यटकों को ‘शटल सेवा’ के जरिए मंदिर भेजा जाएगा।
नैनीताल/गेठिया रूट: इस रास्ते से आने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क होंगे, जहाँ से आगे जाने के लिए स्थानीय शटल का उपयोग करना होगा।
