

नैनीताल के आगामी पर्यटन सीजन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कमर कस ली है। आज जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में डीएम ने कड़े तेवर दिखाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए
सुरक्षा एवं सत्यापन: ‘नो वेरिफिकेशन, नो वर्क’
पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि:
अनिवार्य सत्यापन: सभी टैक्सी चालक, नाव संचालक, घोड़ा संचालक और होटल कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा।
निगरानी: अवांछित तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए पुलिस विभाग को पैनी नजर रखने और सत्यापन के बिना किसी को भी पर्यटन कार्य में न लगने देने के निर्देश दिए गए हैं।. यातायात एवं स्मार्ट सिस्टम: फास्टैग और शटल सेवा
शहर को जाम से मुक्त करने और व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे:
फास्टैग अनिवार्य: नैनीताल में अब मैनुअल टोल के बजाय फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
नो पार्किंग ऑन रोड: सड़कों पर वाहन खड़ा करना वर्जित होगा, उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
शटल सेवा: रूसी बाईपास और अन्य पार्किंग स्थलों पर पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। शटल सेवा की दरों का डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।
क्यूआरटी की तैनाती: यातायात नियमों के पालन के लिए परिवहन पुलिस की Quick Response Team (QRT) तैनात रहेगी।अवैध व्यवसायों पर सर्जिकल स्ट्राइक
जिलाधिकारी ने शहर की क्षमता और छवि को बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की बात कही है:
अवैध होमस्टे: पर्यटन अधिकारी और एसडीएम संयुक्त रूप से होटल/होमस्टे का निरीक्षण करेंगे। अवैध रूप से संचालित होमस्टे पर कड़ी कार्रवाई होगी।
पंजीकरण और ड्रेस कोड: केवल पंजीकृत गाइड और घोड़ा संचालकों को ही अनुमति मिलेगी। गाइडों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड अनिवार्य होगा।
अतिक्रमण: सड़कों पर एक भी अवैध ठेला या फड़ नहीं लगने दिया जाएगा।. पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता
नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और झील को बचाने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं:
डस्टबिन अनिवार्य: प्रत्येक टैक्सी वाहन में डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा।प्लास्टिक बैन: प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण रोकथाम के लिए प्रवर्तन टीमें कार्रवाई करेंगी।
स्वच्छता नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में प्रकाश, पेयजल और सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था रखें।लोअर माल रोड पीडब्ल्यूडी को माल रोड के सुधारीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कंट्रोल रूम: पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए नैनीताल तहसील में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।बिजली आपूर्ति विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सीजन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें।जिलाधिकारी का संदेश “पर्यटन सीजन में आने वाले सैलानियों को असुविधा न हो और साथ ही नैनीताल की प्रकृति व झील का संरक्षण बना रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, संभागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी,होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद साह, व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह, मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किसन नेगी, महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, नाव एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि,
आदि
