
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिगों से जुड़े अपराध के बाद ‘कोसी कैफे होमस्टे’ सीज, लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी

सख्त एक्शन एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर रामनगर स्थित कोसी कैफे होमस्टे को किया गया सीज।
अपराध का खुलासा: होमस्टे के कमरों से बरामद हुई थीं दो लापता नाबालिग लड़कियां; पोक्सो एक्ट (POCSO) के तहत दर्ज हुआ मुकदमा। रजिस्टर में नहीं थी एंट्री, न ही लिए गए थे पहचान पत्र; कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद। जिला पर्यटन अधिकारी को होमस्टे का लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त करने की भेजी गई संस्तुति।
नैनीताल/रामनगर के कानिया क्षेत्र में स्थित कोसी कैफे होमस्टे में चल रहे अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। 18 अप्रैल 2026 को दर्ज एफआईआर (115/2026 और 116/2026) के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस ने यहाँ से दो गुमशुदा नाबालिगों को सकुशल बरामद किया था।जांच में सामने आया कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी और संचालक मोहम्मद अदनान द्वारा बिना किसी आईडी प्रूफ के नाबालिगों को कमरा दिया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर बीएनएस की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन अब होमस्टे का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया में है।
