
भीमताल (नैनीताल): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के कंप्यूटर साइंस विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।

शिक्षा और नवाचार: मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की सराहना की और कहा कि ‘नई शिक्षा नीति’ के तहत राज्य में AI और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक कोर्स शुरू किए गए हैं।
सीएम ने बिड़ला संस्थान में ड्रोन लैब की स्थापना और कंप्यूटर विभाग के अपग्रेडेशन के लिए 50 लाख रुपये तथा ऑडिटोरियम फर्नीचर के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की भीमताल विधानसभा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनमें भीमताल में उप-तहसील की स्थापना, ओखलकांडा और धारी में कोल्ड स्टोर का निर्माण, और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीनों की सुविधा शामिल है।सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले 4 वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया है।
इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित जिले के आला अधिकारी और संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।
