नैनीताल पुलिस की बड़ी उपलब्धि 37 लाख के 200 मोबाइल बरामद
नैनीताल पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 37 लाख के 200 मोबाइल बरामद, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने लौटाया फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान
नैनीताल पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने देशभर के अलग-अलग राज्यों से 200 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 37.48 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गुरुवार को एसएसपी ने स्वयं इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया, जिसके बाद मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
तकनीक और कड़ी मेहनत का मेल
जानकारी के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 के बीच नैनीताल पुलिस के मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल पर बड़ी संख्या में फोन गुम होने की शिकायतें दर्ज की गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व वाली टीम ने IMEI नंबरों को ट्रैक कर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से इन मोबाइलों को रिकवर किया।
बरामद फोन का विवरण
आईफोन: 7 वीवो: 45 ओप्पो: 36
सैमसंग: 31वन प्लस: 13
