हल्द्वानी के युवक ने नैनीताल झील में लगाई छलांग, नाव चालकों और पुलिस की तत्परता से बची जान

हल्द्वानी के युवक ने नैनीताल झील में लगाई छलांग, नाव चालकों और पुलिस की तत्परता से बची जान
​नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल क्षेत्र में आज एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनीताल झील (ताल) में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाव चालकों की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है।
​घटना का विवरण
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर निवासी मृदुल कृष्ण पांडे (28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय नवीन चंद्र पांडे, आज सुबह परिजनों को बिना बताए घर से नैनीताल पहुँचा था। तल्लीताल बोट स्टैंड के पास युवक ने अचानक झील में छलांग लगा दी। युवक को पानी में कूदता देख वहां मौजूद नाव चालकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे डूबने से बचाया और किनारे पर ले आए।
​पुलिस की कार्रवाई
​घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक (SI) सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने युवक को अपनी कस्टडी में लेकर उसे प्राथमिक उपचार दिलाया और सुरक्षा के घेरे में रखा।
​बीमारी से परेशान था युवक
​पूछताछ और प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृदुल पिछले कुछ समय से चक्कर आने (सीजर या न्यूरो समस्या) की बीमारी से ग्रसित है। परिजनों के अनुसार, वह अपनी इस शारीरिक स्थिति के कारण काफी परेशान रहता था। पुलिस ने युवक के परिजनों को हल्द्वानी सूचित कर दिया है।
​”सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से उपजे तनाव का प्रतीत हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *