
नैनीताल। उत्तराखंड शासन द्वारा विद्यालय संचालन की नई समय-सारिणी लागू किए जाने के खिलाफ शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद नैनीताल के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने इस संशोधित समय-सारिणी को पूरी तरह अव्यावहारिक और छात्र-हित के विपरीत बताया है।
भौगोलिक चुनौती: संघ का तर्क है कि ग्रीष्मकाल में मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी और शीतकाल में पर्वतीय क्षेत्रों की दुर्गम परिस्थितियों व वन्य जीवों के खतरे के बीच छात्र सुबह जल्दी स्कूल नहीं पहुँच सकते।
8 अप्रैल को मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों पर संघ ने आपत्ति जताई है। शिक्षक संगठनों की मांग है कि पुरानी समय-सारिणी को ही बहाल रखा जाए। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ समेत अन्य संगठनों ने भी इस फैसले का विरोध किया है।
