नैनीताल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक 7 इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2 जिला बदर और 31 वाहन सीज

नैनीताल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक 7 इनामी बदमाश गिरफ्तार, 2 जिला बदर और 31 वाहन सीज


‎नैनीताल  जनपद में अपराध मुक्त वातावरण बनाने और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन और एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में पिछले 5 दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
‎​
‎​अपराधियों की धरपकड़  पुलिस ने 6 इनामी और 1 वांछित अपराधी सहित कुल 7 शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है। ​गुंडा एक्ट में कार्रवाई: क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले 2 पेशेवर अपराधियों को जनपद की सीमा से बाहर जिला बदर कर दिया गया है।

‎​ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर गाज गिरी है। रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग और हूटर बजाने वाले 110 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 31 वाहनों को सीज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।​सघन सत्यापन अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए 484 लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान शांति भंग करने वाले 111 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई होटल-ढाबों पर छापेमारी: जिले के 243 होटल, ढाबों और पबों में औचक चेकिंग की गई ताकि अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *