
गरम पानी में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ संपन्न: शोभा यात्रा से गूंजी घाटी, विधायक सरिता आर्या समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
विराट हिंदू सम्मेलन: लोक कलाकारों का हुआ सम्मान, दुर्गा दत्त त्रिपाठी और डॉ. प्रगति जैन ने प्रबोधन से भरी हुंकार
भव्य शोभा यात्रा के साथ गरम पानी में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न; प्रतिभावान लोक कलाकारों को मिला मंच
गरम पानी (नैनीताल): तहसील के समीप स्थित महिला सभागार में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एक भव्य शोभा यात्रा से किया गया, जिसमें स्थानीय जनता का उत्साह देखने लायक था।
मुख्य वक्ता दुर्गा दत्त त्रिपाठी (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) ने समाज को नई दिशा देने वाला संबोधन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में शील (प्रांत विद्यार्थी प्रमुख) और महिला वक्ता डॉ. प्रगति जैन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मोहन मूर्ति जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ और नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने बतौर अतिथि शिरकत की। सम्मेलन के दौरान क्षेत्र की लोक कला को बढ़ावा देने वाले प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
