
नैनीताल पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा किया है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फिरोज गांधी के खिलाफ रामपुर में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 10 मामले दर्ज हैं.
गिरफ्तार आरोपी के विवरण:
नाम: फिरोज गांधीपिता का नाम: नंदराम
निवासी: गांव पदमपुर, थाना मिल्क खाना, तहसील स्वार, जिला रामपुरउम्र: 36 वर्ष
बरामद माल:
- 2 पीली धातु के पेंडल
- कोतवाली हल्द्वानी, रामनगर मुखानी में 5 मामले दर्ज
- रामपुर में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में 5 मामले दर्ज
एसएसपी नैनीताल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
