उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान जारी
उत्तरायणी मेला शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन प्लान 14 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शोभा यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
शोभा यात्रा का रूट:
उत्थान मंच हीरानगर से प्रारंभ होकर जेल रोड, अर्बन बैंक तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, रोडवेज चौराहा, तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज पूर्वी गेट, भारद्वाज होटल तिराहा, ताज चौराहा, मीरा मार्ग, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी तिराहा, जेल रोड होते हुए वापस उत्थान मंच हीरानगर तक।
डायवर्जन प्लान:
- जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी तिराहा तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर (विपरीत दिशा) रहेगा।
- कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा तक मुख्य मार्ग के बाई ओर रहेगा।
- छोटे/बड़े माल वाहक वाहन /अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन (गैस, दूध, तेल आदि) भी अपने आवागमन के दौरान बायपास मार्ग का प्रयोग करेंगे।
