नैनीताल के डीएसबी परिसर में युवा दिवस मनाया गया
आज नैनीताल के डीएसबी परिसर में युवा दिवस मनाया गया, जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर चर्चा हुई। कार्यकारी डीएसडब्लू प्रो ललित तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका थीम “उठो, जागो और अपनी शक्ति को पहचानो” है। उन्होंने युवाओं को आत्म-विश्वास, निस्वार्थ सेवा, और शिक्षा के महत्व पर जोर देने के लिए प्रेरित किया।
