नैनीताल में 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि 25 और 26 जनवरी को सरकारी भवनों को सजाया जाएगा और देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। 26 जनवरी को झंडारोहण होगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा और शपथ दिलाई जाएगी। शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
