नैनीताल हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने शपथ ग्रहण की
मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायधीश, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
