नैनीताल पुलिस ने हर मंगलवार को परेड व शस्त्र हैंडलिंग का आयोजन किया‎



‎नैनीताल, – उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में पुलिस जवानों में एकता, अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली परेड एवं शस्त्र हैंडलिंग अभ्यास को आज लागू किया गया।

‎सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) डॉ. मंजुनाथ टी. सी. के निर्देशानुसार, “स्किल फिटनेस तथा स्मार्ट पुलिसिंग” पर विशेष जोर देते हुए सभी थानों में इस पहल को लागू किया गया है।

‎आज  पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस लाइन तथा नैनीताल सर्किल के थानों – भीमताल, बेतालघाट, मल्लीताल, तल्लीताल – में परेड आयोजित की गई। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन में हल्द्वानी सर्किल के कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआँ, रामनगर, मुखानी और काठगोदाम थानों में भी परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।

‎इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों की शारीरिक फिटनेस को सुनिश्चित करना, अनुशासन को मजबूत करना और स्मार्ट पुलिसिंग के तहत आधुनिक तकनीकों व रणनीतियों से परिचित कराना है।

‎परेड एवं शस्त्र हैंडलिंग अभ्यास के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लेकर इस पहल को सफल बनाया। आगे भी प्रत्येक मंगलवार को इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *