नैनीताल पुलिस ने क्रिसमस‑नववर्ष के लिए सुरक्षा व्यवस्था तेज की

नैनीताल पुलिस ने क्रिसमस‑नववर्ष के लिए सुरक्षा व्यवस्था तेज की



‎नैनीताल– आगामी क्रिसमस और 31 डिसंबर के उत्सव को देखते हुए, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी. सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।डायवर्जन पॉइंट निरीक्षण: एसपी डॉ. जगदीश चंद्र की निगरानी में सीओ रविकांत सेमवाल ने शहर के सभी डायवर्जन पॉइंट और पार्किंग क्षेत्रों का दौरा किया।

‎वीकेंड डाइवर्जन प्लान:रूसी 2 से शटल सेवा शुरू कर, पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए विशेष ट्रैफिक योजना लागू की गई।सुरक्षा चेकसार्वजनिक स्थलों पर बीडीएस और डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है।पुलिस बल तैनात:सभी थाना/चौकी प्रभारियों को डायवर्जन पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।


‎इस दौरान निरीक्षक वेद प्रकाशभट्ट (यातायात), दिनेश जोशी (कोतवाली मल्लीताल), मनोज नयाल (थानाध्यक्ष तल्लीताल) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


‎नैनीताल पुलिस का यह अभियान उत्सव के दौरान शहर में यातायात सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *