
नैनीताल – एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है।आज कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस द्वारा सीमा पर स्थित चेक पोस्ट व बैरियरों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्धता पाए जाने पर वाहन में लगी काली फिल्म को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
नैनीताल पुलिस का यह अभियान जनपद में सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।
