नैनीताल में पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने की बैठक, पेयजल समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल के नैनीताल क्लब में आयोजित बैठक में विधायक सरिता आर्या और विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पेयजल विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई और पेयजल से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।
पेयजल समस्याओं का समाधान: दिनेश आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पेयजल की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें और 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश: आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस देते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए और अवशेष कार्यों के लिए नए टेंडर किए जाएं।
हाइड्रेंट लाइनों की समस्या का समाधान: नगर की सभी हाइड्रेंट लाइनों को दुरुस्त रखने और 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
भवाली में सीवरेज और पेयजल लाइन के निर्माण पेयजल निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए और एडीबी द्वारा पटवा डांगर में बनाए जाने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में कार्यवाही के निर्देश परियोजना प्रबंधक यू यू एस डी ए को दिए गए।मानसूनकाल के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत: पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मानसूनकाल के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करें और जिला अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही मरम्मत कार्य पूर्ण न होने तक वैकल्पिक व्यवस्था से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
दिनेश आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर पेयजल की समस्याओं का समाधान करें और समय पर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और अधिकारी किसी भी प्रकार की हिलाहवाली न करें
