नैनीताल में आशा फाउंडेशन की पहल: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पिंक रैली का आयोजन किया गया।

नैनीताल में आशा फाउंडेशन की पहल: ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पिंक रैली का आयोजन किया गया।



‎नैनीताल में आशा फाउंडेशन द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पिंक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों और इसके इलाज के बारे में जागरूक करना था।



‎रैली का आयोजन डीएसए मैदान से पंत पार्क, माल रोड, इंडिया होटल तिराहे से वापस माल रोड होते हुए डीएसए ग्राउंड में संपन्न हुई।

‎मुख्य अतिथि: विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइन हैड डॉ आनंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

‎जागरूकता  डॉ आनंद मिश्रा ने ब्रेस्ट कैंसर के बचाव और इसके लक्षणों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि समय रहते लक्षणों की पहचान और इलाज से इस बीमारी से बचा जा सकता है।

‎नुक्कड़ नाटक सेंट मैरीज कान्वेंट की छात्राओं ने ब्रेस्ट कैंसर पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

‎सम्मान: आयोजक संस्था की अध्यक्ष आशा शर्मा और बिरला स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

‎आशा फाउंडेशन की पहल


‎आशा फाउंडेशन पिछले 6 वर्षों से ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पिंक रैली का आयोजन कर रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था ने शहर के 40 गांवों में कैंसर जागरूकता शिविर लगाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *