उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की।
उन्होंने कहा कि सरकार UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति करेगी, जिससे युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह या शंका न रहे।
सीबीआई जांच की संस्तुतिमुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की मांग को मानते हुए पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की।
मुकदमें वापस होंग आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिय: सरकार का संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।
युवाओं के साथ सरकार मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार पूरी तरह युवाओं के साथ है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
