
नैनीताल डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव परिणाम करण सती ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की
नैनीताल के डीएसबी परिसर में हुए छात्रसंघ चुनाव में करण सती अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के तनिष्क मेहरा को 249 से अधिक मतों से पराजित किया।
अध्यक्ष पद: करण सती विजयी
महासचिव पद आयुष आर्य (एनएसयूआई) निर्विरोध चुने गए
कुल मतदाता 5450मतदान करने वाले छात्र:* 2679
मतदान प्रतिशत:लगभग 49%
इस चुनाव में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करण सती की जीत के साथ ही डीएसबी परिसर के छात्रसंघ में नए नेतृत्व की शुरुआत हुई
