नैनीताल में माँ नन्दादेवी मेला डोला भ्रमण के दौरान यातायात प्लान
कालाढुंगी से भवाली कैचीधाम जाने वाला ट्रैफिक:
रूसी-1 से रूसी-2 होते हुए बैंड नंबर-1 से होकर जाएगा।
-भवाली से यू०पी०, दिल्ली, हरियाणा आदि जाने वाला ट्रैफिक:*
बैंड नंबर रुसी-2 से रुसी-1 होते हुए जाएगा।
- *डोला भ्रमण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था:*
- जब डोला मल्लीताल में खड़ी बाजार मोहनको में भ्रमण करेगा, तब बारापत्थर से आने वाले ट्रैफिक को बारापत्थर तिराहा से डायवर्जन कर आलसेन्ट तिराहा से डांट की तरफ को भेजा जाएगा।
- जब डोला रिक्शास्टैण्ड मल्लीताल से घोडा स्टैण्ड होते हुए मोहन को रोड की तरफ को जायेगा, तब मन्नुमहारानी से आने वाले ट्रैफिक को चीनाबाबा से मैट्रोपोल होते हुए मस्जिद तिराहा से राजभवन तिराहा होते हुए डांट को भेजा जायेगा।
- जब डोला घोडा स्टैण्ड से रिक्शास्टैण्ड होते हुए अपर माल रोड को जायेगा, उस समय मोहन को की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घोडा स्टैण्ड से डायवर्जन कर मस्जिद तिराहा से राजभवन रोड से डांट को भेजा जायेगा।
- जब डोला अपर माल रोड से डांट पर पहुंचेगा, तब भवाली रोड से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए टूटा पहाड़ पर रोका जायेगा।
- जब डोला टोलटैक्स से तल्लीताल धर्मशाला वैष्णव मन्दिर की तरफ को आयेगा व वापस डांट से फांसी घदैरा को जायेगा, उस समय हल्द्वानी से आने वाले ट्रैफिक को कुछ समय के लिए हनुमान गढ़ी पर रोका जायेगा।
- जब शोभा यात्रा डाट से वापस अपर माल रोड होते हुए रिक्शा स्टैंड पहुंचेगी, तब लोअर माल रोड से आने वाले ट्रैफिक को रिक्शा स्टैंड पर तथा मोहनको से आने वाले ट्रैफिक को घोड़ास्टैंड पर कुछ देर के लिये रोका जायेगा।
नैनीताल में पार्किंग 70% भर जाने पर वाहनों को क्रमशः नारायण नगर एवं रुसी 2 पर पार्क करवाकर शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों को नैनीताल पहुँचाया जायेगा।
