नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा पर्यावरण और लोक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।‎

नैनीताल में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा पर्यावरण और लोक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।




‎समूह ने मंगोली गांव थापला से आगे जलाला गाँव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 500 वृक्ष रोपित और वितरित किए गए। इनमें कागजी नींबू, बड़ा नींबू और माल्टा जैसी फलदार प्रजातियां शामिल थीं।





‎ग्रामीणों के जीविकोपार्जन में सहायता: वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका में भी सुधार लाना है।
‎समूह के सदस्यों का योगदान कार्यक्रम में रेशमा टंडन, कविता गंगोला, सुनीता वर्मा समेत कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
‎ग्राम प्रधान की भागीदारी ग्राम प्रधान खुशहाल सिंह बिष्ट ने भी वृक्षारोपण में विशेष योगदान दिया।
‎विद्यालय की भागीदारी गाँव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी वृक्षारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

‎इस दौरान रेशमा टंडन ,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा ,ज्योति मेहरा, संगीता शाह , सोनी अरोरा,किरण टंडन,कामना कंबोज, कविता जोशी, रमा तिवारी,मधु बिष्ट ,निम्मी कीर,सिम्मी अरोरा,मंजू नेगी, प्रेम लता, पूजा शाही ,बीना शर्मा,शिखा शाह, मंजू बिष्ट सिंह,श्वेता अरोरा,पूजा मल्होत्रा,कविता सनवाल,वंदना,रीना सामंत,उमा कांडपाल ,ममता गंगोला , वैशाली बिष्ट ,बिमला काफल्टया जी संध्या तिवारी ,नेहा डालाकोटी, सोमा शाह आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *