हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधा शिविरों का आयोजन

जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिया जा रहा है।

बुधवार को आयोजित शिविर

बुधवार 27 अगस्त को नगर निगम के दो वार्डों में जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें वार्ड संख्या 40 की जनता हेतु रामलीला मैदान ऊंचापुल में और वार्ड संख्या 39 की क्षेत्रीय जनता हेतु कालाढूंगी विधायक आवास में जन सुविधा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में प्राप्त शिकायतें और समाधान

  • स्ट्रीट लाइट: क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट ठीक करने और नई लाइट लगाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुईं। कुल 9 शिकायतों का समाधान किया गया।
  • राशन कार्ड: राशन कार्ड से नाम हटाए जाने और पृथक से अलग राशन कार्ड बनाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुईं। कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
  • आधार कार्ड: आधार सेवा के अंतर्गत कुल 39 आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए गए।
    विवाह पंजीकरण: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु 6 आवेदन प्राप्त हुए जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

आगामी शिविर

आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि गुरुवार 28 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 37 में कालिका मंदिर चोपुला में और वार्ड संख्या 38 का शिविर लक्ष्मी गार्डन वेंकेट हॉल में लगाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इनका लाभ उठाएं।

शिविर में उपस्थित अधिकारी

  • सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान
  • विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी
  • वार्ड 39 की पार्षद ममता जोशी
  • वार्ड 40 के पार्षद प्रमोद पंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *