नैनीताल में बलियानाला के सुदृढ़ीकरण कार्यों का सचिव, आपदा प्रबंधन द्वारा स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड शासन के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में संचालित बहुपरियोजना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्शन-A के विभिन्न बेंचों पर संपादित कार्यों का अवलोकन किया और मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल से तकनीकी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

  • स्वीकृति राशि: बलियानाला योजना के लिए कुल ₹177.91 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसमें से ₹172.91 करोड़ मुख्य योजना के लिए और ₹5 करोड़ पर्यटन विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण के लिए थे। बाद में भूगर्भीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए ₹298.93 करोड़ की पुनरीक्षित योजना को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई।
    उपयोग की जाने वाली तकनीकें पुनरीक्षित योजना में माइक्रोपाइल, ग्राउटिंग, शॉटक्रेट, सेल्फ ड्रिवन एंकर और वेल्डेड वायर मेश जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग स्थल सुदृढ़ीकरण के लिए किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई

आमजन से संवाद सचिव आपदा ने आमजन से संवाद कर उनके सुझाव सुने और उनकी सुगमता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलिंग, सीढ़ियों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभाग को निर्देशित किया।
जलधाराओं का निपटान: विभिन्न सेक्शन से निकल रही जलधाराओं को पाइपों के माध्यम से सुरक्षित रूप से नाले तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए, जिससे संभावित कटाव को रोका जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *