आज को वी. मुरुगेशन, एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल के मीटिंग हॉल में कुमाऊं परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गए
महिला अपहरण मामलों का प्रभावी अनावरण महिला अपहरण के मामलों में गंभीरता से कार्य करते हुए प्रभावी अनावरण करने और संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
चोरी और नकबजनी मामलों का त्वरित निस्तारण चोरी और नकबजनी के मामलों में त्वरित निस्तारण करने और संलिप्त व्यक्तियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी कर संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए गए।
आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने और अवैध असलों की सप्लाई चेन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
अवैध नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना: अवैध नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही करने और नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता सभी जनपद प्रभारियों को विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाने हेतु निर्देशित किया गया।
साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही: साइबर अपराधों में 1930 की क्रियाशीलता को प्रभावी बनाने और सभी साइबर फ्रॉड के मामलों में प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं का समयानुसार निस्तारणलंबित विवेचनाओं को समयानुसार पूर्ण करने और जनपद प्रभारी द्वारा सभी अधीनस्थों के कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
